महाराजगंज, जनवरी 10 -- फरेन्दा, हिन्दुस्तान संवाद। तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा व बीडीओ अतुल कुमार ने शुक्रवार को क्षेत्र के ग्राम सभा मधुकरपुर महदेवा में स्थित गौ सदन का निरीक्षण किया। इस दौरान तहसीलदार ने बम भोले मौर्या व उमेश यादव द्वारा दिये शिकायत के आधार पर जॉच किया। बीडीओ अतुल कुमार ने बताया कि बमभोले मौर्या व उमेश यादव ने अपने पत्र में भूसा कम मूल्य पर खरीदने, ठंड में पुआल की कोई व्यवस्या नहीं होने, पुष्टाहार चोकर बेचने और जानवरों को जूट के बोरे ढ़कने के लिए व्यवस्था नहीं किए जाने की शिकायत किया था। बीडीओ ने बताया कि जांच में सब ठीक पाया गया है। जानवरों की सुरक्षा व संरक्षण के लिए आवश्यक निर्देश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.