फतेहपुर, अप्रैल 19 -- असोथर। गेहूं खरीद की सुस्त रफ्तार को देखते हुए रविवार को तहसीलदार सदर अमरेश सिंह गेहूं खरीद केन्द्रों का जायजा लिया। मंडी समिति स्थित खरीद केन्द्र में अवकाश के कारण केन्द्र प्रभारी नहीं मिले। उन्होंने डिप्टी आरएमओ समीर शुक्ला से मैदान में बड़े पैमाने पर डंप गेहूं की जल्द तौल कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नैफेड के तीन केन्द्रों का भी जायजा लिया, जहां प्रभारी द्वारा बोरों की कमी होने के कारण तौल कम होने की वजह बताया। तहसीलदार ने जल्द बोरा उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने खरीद के अभिलेखों को खंगालने के बाद मौके पर मिले किसानों से बातचीत की। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि सामान्य निरीक्षण था। बोरों की कमी नहीं हैं, असोथर क्षेत्र में उपज अधिक होने के कारण बिक्री करने वाले किसानों की संख्या अधिक हैं, जल्द केन्द्रों को पर्याप्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.