पीलीभीत, मार्च 7 -- बीसलपुर। सामाजिक न्याय पार्टी ने हिरणाकश्यप के विरूद्ध की गई टिप्पणी पर नराजगी जताई। तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया है। तहसीलदार हबीब अंसारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर कहा कि हिरणा कश्यप के खिलाफ की गई टिप्पणी गलत है। नराजगी जता कर ज्ञापन देने वालों में राजपाल कश्यप, अजय कश्यप, रामसिंह कश्यप, जगपाल वर्मा, महेश कुमार वर्मा, रामसनेही, सुनील कश्यप, तौलेराम कश्यप, रामपाल कश्यप आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...