मुरादाबाद, फरवरी 3 -- ठाकुरद्वारा तहसीलदार को भाजपा का झंडा लगे वाहन में सवारी महंगी पड़ी। इस मामले में जांच पूरी कर एडीएम वित्त एवं राजस्व ने शासन को भेज दी है। इसमें सेवा आचरण नियमावली के उल्लंघन समेत सरकारी कार्यों में रुचि नहीं लने संबंधी तथ्य जांच रिपोर्ट मे शामिल किए हैं। अब शासन निर्णय लेगा। जनवरी में तहसीलदार ठाकुरद्वारा का भाजपा का झंडे लगे वाहन में वीडियो भी वायरल हुआ था। सरकारी गाड़ी खराब होने पर तहसीलदार प्रवीण कुमार भाजपा का झंडा लगे एक निजी वाहन से खनन के डंपर चेक करने निकले थे। काले रंग के जिस वाहन का उन्होंने इस्तेमाल किया उसमें आगे झंडा और पीछे भाजपा नेता के नाम का बैनर भी लगा था। इसी वाहन से वह नो एंट्री में घुसे दो डंपरों के पीछे दौड़े और चेकिंग कर डंपर सीज कर दिए। इस दौरान उनकी खनन सामग्री ले जाने वालों से भिड़ंत भी हु...