तहसीलदार कोर्ट का दूसरे दिन भी बहिष्कार, वादकारी रहे परेशान
आजमगढ़, जून 26 -- मेहनगर (आजमगढ़)। तहसीलदार विवेकानंद दुबे के स्थानांतरण की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामजन्म सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसीलदार न्यायालय का बहिष्कार किया, जिससे वहां निर्धारित मामलों की सुनवाई प्रभावित रही। हालांकि तहसील परिसर स्थित अन्य न्यायालयों में नियमित रूप से न्यायिक कार्य संपन्न हुए, लेकिन केवल तहसीलदार कोर्ट का कार्य बाधित रहने से दूर-दराज से आए वादकारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग घंटों तक न्यायालय परिसर में इंतजार करते रहे, लेकिन सुनवाई नहीं होने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा।बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर प्रशासन सकारात्मक निर्णय नहीं लेता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- तहसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.