बुलंदशहर, मार्च 18 -- तहसीलदार शिकारपुर और वकीलों के बीच विवाद गहरा गया है। तहसीलदार पर एक अधिवक्ता के साथ अभद्रता और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए दि बार एसोसिएशन शिकारपुर ने बुधवार से तहसील का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। बुधवार को बार एसोसिएशन के कार्यालय पर अध्यक्ष रामकुमार राघव एडवोकेट की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई। संचालन महासचिव प्रदीप कुमार गिरि ने किया। बैठक में एक अधिवक्ता के साथ तहसीलदार द्वारा अमर्यादित व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए इसकी कड़े शब्दों में निंदा की गई। वकीलों ने आरोप लगाया कि तहसीलदार की कार्यशैली जनविरोधी है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि तहसीलदार के कार्यालय और न्यायालय का पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा। इस दौरान एडवोकेट राकेश शर्मा, पंडित टीपी शर्मा, राहुल भारद्वाज, शीशपाल सिंह, ...