तहसीलदार के व्यवहार से खफा अधिवक्ता, आंदोलन की चेतावनी
मुरादाबाद, अप्रैल 29 -- तहसीलदार के व्यवहार और कार्यप्रणाली से खफा अधिवक्ताओं ने बुधवार को डीएम को संबोधित 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ठाकुरद्वारा बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि तहसीलदार धीरेश कुमार की नियुक्ति के बाद से ही उनका व्यवहार संतोषजनक नहीं है और कार्यशैली में भी कमियां हैं। इस संबंध में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महासचिव की ओर से कई बार उनसे वार्ता की गई लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। अधिवक्ताओं का कहना है कि इस बाबत एसडीएम से भी शिकायत की जा चुकी है, फिर भी समस्या जस की तस बनी हुई है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि तहसीलदार समय पर कार्यालय नहीं पहुंचते और अधिकतर समय नायब नाजिर कक्ष में व्यतीत करते हैं। कई वादों के निस्तारण में लापरवाही बरती जा रही है, जबकि अविवादित नामांतरण प्रकरणों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.