बदायूं, मार्च 7 -- दातागंज। तहसील बार वेलफेयर एसोसिएशन, दातागंज की बैठक शुक्रवार को बार भवन में आयोजित की गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अधिवक्ताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों के रवैये पर कड़ा रोष व्यक्त किया। बैठक में मुख्य रूप से बीती 28 फरवरी को तहसीलदार द्वारा महिला अधिवक्ता के साथ की गई कथित बदसलूकी का मुद्दा उठाया गया। अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि इस अपमानजनक व्यवहार के विरोध में शनिवार सात मार्च को तहसील स्तर के सभी न्यायालयों में अधिवक्ता पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार करेंगे। एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि जब तक न्यायोचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक विरोध जारी रहेगा। इस मौके पर उमेश सिंह सक्सेना, मोहम्मद इशाक, ओमपाल सिंह, शैलेंद्र सिंह तोमर, आराम सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.