चित्रकूट, जून 2 -- चित्रकूट, संवाददाता। बिना नंबर प्लेट बेधड़क फर्राटा भर रहे डंपर संचालकों की मनमानी पर शिकंजा प्रशासन पूरी तरह नहीं कस पा रहा है। मंगलवार को सुबह बिना नंबर प्लेट के होने की वजह से तहसीलदार के रोके जाने पर चालक डंपर को मंदाकिनी पुल के बीच में ही खड़ाकर भाग निकला। संकरे पुल में डंपर के खड़े होने से करीब एक घंटे तक हाईवे में लंबा जाम लगा रहा।भरतकूप क्रशर मंडी से गिट्टी लादकर कौशांबी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, सुल्तानपुर, फतेहपुर, रायबरेली आदि जनपदों की ओर जाने वाले ज्यादातर डंपर बिना नंबर प्लेट के ही फर्राटा भर रहे है। अक्सर होने वाले हादसों और अधिकारियों के पकड़ने पर चालान की कार्रवाई से बचने के लिए संचालकों ने डंपरों में लगी नंबर प्लेट हटा रखी है। यह भी पढ़ें- ओवरलोड ट्रैक्टर पलटा,पीपा पुल का आवागन बाधित काफी प्रयास के बाद भी प्रश...