तहसीलदार के पेशकार समेत 2 घूस लेते अरेस्ट, दाखिल खारिज कराने के नाम पर मांगे थे रुपए
नई दिल्ली, मई 20 -- UP News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में मिश्रिख न्यायिक तहसीलदार के पेशकार समेत दो लोगों को लखनऊ से आई एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार को 20 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पेशकार ने दाखिल खारिज के नाम पर रुपये मांगे थे। एंटी करप्शन की कार्रवाई से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। एंटी करप्शन ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ संदना थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। अब आगे की कार्रवाई की जाएगी। मिश्रिख निवासी महिला किसान ने दाखिल खारिज कराने के लिए अपील दायर की थी। मिश्रिख तहसीलदार न्यायिक अतुल सेन सिंह के पेशकार अनीस अहमद और कोर्ट में कार्यरत रोहित सिंह दाखिल खारिज कराने के लिए रुपये देने का दबाव बनाने लगे। रोहित सिंह प्राइवेट कर्मी बताया जा रहा है। आरोपियों ने 20 हजार रुपये मांगे। मंगलवार को अनीस अहमद और रोहित सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.