बस्ती, मई 17 -- हर्रैया, हिन्दुस्तान संवाद। तहसीलदार हर्रैया के खिलाफ नाराज किसानों ने शनिवार को तहसील परिसर में तंबू लगाकर धरना-प्रदर्शन किया। सुबह लगभग 10 बजे कास्तकार मीरा देवी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे किसानों ने तहसील परिसर में नारेबाजी करते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद की। धरना-प्रदर्शन की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस बल पहुंच गया। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर समझाने का प्रयास किया, लेकिन शुरुआती दौर में कोई समाधान नहीं निकल सका। इसके बाद कोतवाल हर्रैया ने पहल करते हुए अनशन पर बैठे किसानों से वार्ता की। इसके बाद किसानों ने एसडीएम सत्येंद्र कुमार सिंह को छह सूत्री ज्ञापन सौंपा। यह भी पढ़ें- बीकेटी में हंगामा, एसडीएम व वकीलों में तीखी नोकझोंक ज्ञापन में सहसराव गांव में क...