फिरोजाबाद, मई 5 -- सुहागनगरी से जिलाधिकारी और तहसीलदार दोनों अधिकारियों का स्थानांतरण हो गया लेकिन आरोपों की जांच को अभी तक शासन की ओर से कोई गति नहीं मिल पाई है। इसके अलावा तहसीलदार ने जिन बाबुओं और डीएम के ओएसडी पर आरोप लगाए थे उनके ऊपर भी अभी तक जांच की आंच नहीं आई है। इतना ही नहीं तहसीलदार ने मोबाइल मांगने के मामले में जो ओडियो वायरल किया था उसको लेकर भी कोई कार्रवाई जिलास्तर से नहीं की गई। लगा था कि आरोपों के बाद पटलों में परिवर्तन किया जाएगा लेकिन आरोपी बाबू अपने स्थानों पर ही जमे हैं। नवागत जिलाधिकारी द्वारा इस मामले में संज्ञान लेने की चर्चाएं अभी से सरकारी कार्यालयों में शुरू हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.