हरदोई, जून 4 -- हरदोई। शाहाबाद तहसीलदार संध्या यादव की मां लल्ली देवी पिछले एक माह से अधिक समय से लापता हैं। परिवार उनकी लगातार तलाश कर रहा है। फिल्म अभिनेता फैजल खान ने भी गुरुवार को एक प्रेस वार्ता कर लोगों से मानवीय आधार पर तलाश में सहयोग करने की अपील की। परिजनों के अनुसार लल्ली देवी 30 अप्रैल 2026 को लखनऊ के अर्जुनगंज अहिमामाऊ क्षेत्र स्थित एक मंदिर में दर्शन करने गई थीं। मंदिर से निकलने के बाद वह रास्ता भटक गईं। तब से उनका कोई पता नहीं चल सका है। इस संबंध में लखनऊ में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस और परिवार लगातार उनकी तलाश में जुटा हैं। परिवार ने लल्ली देवी के बारे में सही सूचना देने या उन्हें सकुशल घर पहुंचाने वाले व्यक्ति को दो लाख 51 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। बताया गया कि उनकी लंबाई करीब पांच फीट है। अं...