हापुड़, मार्च 19 -- गढ़मुक्तेश्वर, संवाददाता। बार एसोसिएशन गढ़मुक्तेश्वर की एक बैठक गुरुवार को अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह चौहान व सचिव जितेन्द्र यादव के संचालन में आयोजित की गई। बैठक में तहसीलदार की कार्यशैली एवं अभद्र व्यवहार को लेकर अधिवक्ताओं ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया।गढ़मुक्तेश्वर,आम सभा एवं कार्यकारिणी की चर्चा के बाद सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करते हुए निर्णय लिया गया कि तहसीलदार न्यायालय का कार्य 19 मार्च से अनिश्चितकाल के लिए बहिष्कृत रहेगा। अधिवक्ताओं का कहना है कि पूर्व में भी तीन बार कार्य बहिष्कार किया जा चुका है, लेकिन कार्यशैली में कोई सुधार नहीं हुआ है।प्रस्ताव में कहा गया कि यदि एक सप्ताह तक बहिष्कार के बाद भी तहसीलदार का स्थानांतरण नहीं किया गया, तो 30 से तहसील स्थित समस्त न्यायालयों एवं सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का कार्य भी बं...