संभल, नवम्बर 17 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव नरोदा में बिना अनुमति मशीनों से हो रहे अवैध खनन पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। तहसीलदार की आख्या के बाद अवैध खनन के आरोप में खनन कारोबारी विनोद निवासी यूसुफपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। खान निरीक्षक शिवम कुमार ने बताया कि अवैध खनन की शिकायत पर तहसीलदार चंदौसी और नायब तहसीलदार ने संयुक्त जांच कर भेजी गई आख्या में बताया गया कि नरौदा गांव की गाटा संख्या 121, 127 और 126 पर बिना अनुमति मशीनों से मिट्टी का खनन किया जा रहा था, जिससे आसपास के खातेदारों की फसलों को नुकसान पहुंचा। साथ ही मानक के मुताबिक मार्जिन छोड़कर खनन न करने की भी पुष्टि हुई। आख्या मिलने पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.