तहसीलदार का स्थानांतरण नहीं हुआ तो 4 मई से होगा आंदोलन
प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 30 -- कुंडा, संवाददाता। दि बार एसोसिएशन कुंडा की बैठक गुरुवार को तहसील परिसर में संघ के महामंत्री योगेश कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें अधिवक्ताओं ने अर्से से चले आ रहे तहसीलदार और अधिवक्ताओं के बीच गतिरोध पर चर्चा की। नौ जनवरी को तहसीलदार न्यायालय के सामूहिक बहिष्कार का निर्णय उनके स्थानांतरण तक के लिए लिया। 20 जनवरी को डीएम से वार्ता कर अवगत कराया तो 15 मार्च तक का समय मांगा। 15 मार्च को कुछ तहसीलदारों का स्थानांतरण हुआ, लेकिन कुंडा के तहसीलदार का स्थानांतरण नहीं हुआ। इससे अधिवक्ताओं में आक्रोश है। मामले को लेकर गुरुवार को वकीलों ने निर्णय लिया कि यदि चार मई तक तहसीलदार अलख शुक्ला का स्थानांतरण नहीं किया जाता तो अधिवक्ता संघ उग्र आंदोलन करेगा, जिसकी सारी जिम्मेदारी डीएम की होगी। यह भी पढ़ें- तहसीलदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.