फिरोजाबाद, मार्च 5 -- टूंडला तहसीलदार का पिछले आठ माह से वेतन रुका हुआ है। मामले में किसी जमीन के मामले में कार्रवाई की बात कही जा रही है। तहसीलदार कोर्ट पहुंच गई हैं। टूंडला तहसीलदार राखी शर्मा का पिछले करीब आठ माह से वेतन रुका हुआ है। उन्होंने इस मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। बताया जा रहा है कि तहसीलदार ने प्रदेश सरकार, डीएम, डीडीओ के खिलाफ हाईकोर्ट की सिंगल बैंच में याचिका दायर की है। मामले किसी जमीन से जुड़ा हुआ बताया है। मामले में फिलहाल तहसीलदार का कहना है कि उन्होंने अपनी याचिका हाईकोर्ट में दायर की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...