फरीदाबाद, फरवरी 6 -- फरीदाबाद। हरियाणा रेवेन्यू ऑफिसर एसोसिएशन के आह्वान पर जिले के सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार गुरुवार को पेन-डाउन हड़ताल पर चले गए। इस दौरान तहसीलों में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। एक भी रजिस्ट्री नहीं हुई। जिससे रजिस्ट्री के लिए दिनभर लोग भटकते रहे। दरअसल गुरुग्राम के वजीराबाद में नायब तहसीलदार, नारायणगढ़ के नायब तहसीलदार संजीव अत्री व पंचकूला के रायपुर रानी तहसीलदार विक्रम सिंगला को सस्पेंड किए जाने के बाद तहसीलदार व नायब तहसीलदार नाराज हैं। रेवेन्यू ऑफिसर एसोसिएशन के अनुसार उन पर कार्रवाई करके भय का माहौल बनाया जा रहा है। ऐसे हालात में उनके लिए काम कर पाना मुश्किल हो रहा है। इसे लेकर गुरुवार को तहसीलदारों ने सेक्टर 12 में एकत्रित होकर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि किसी भी तहसीलदार पर बिना किसी जांच के गिरफ्तारी हो जाती है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.