तहसीलदार और ईओ ने प्रगणकों को किया सम्मानित
गंगापार, जून 2 -- फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। समय पूर्व जनगणना के प्रथम चरण का कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों को नगर पंचायत प्रशासन व तहसील प्रशासन ने अपने अपने स्तर पर सम्मानित किया।जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण का कार्य वर्तमान में गतिमान है। ऐसे में फूलपुर नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी व ग्रामीण क्षेत्रों में तहसीलदार की निगरानी में प्रगणक व पर्यवेक्षकों की टीम कार्य में संलग्न है। जिन प्रगणकों ने समय पूर्व अपना ऑनलाइन कार्य पूर्ण करते हुए नजरी नक्शा जमा कर दिया है। उन्हें सम्मानित व अन्य को प्रोत्साहित करने का क्रम जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को फूलपुर बीआरसी में तहसीलदार रवि प्रकाश सिंह द्वारा फूलपुर विकासखंड के उत्कृष्ट प्रगणकों को व नगर पंचायत कार्यालय में ईओ प्रवीण प्रकाश द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.