चम्पावत, फरवरी 25 -- चम्पावत। डीएम मनीष कुमार ने बाराकोट के तहसीलदार और बनबसा के ईओ का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। जनगणना प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर दोनों अधिकारियों पर ये गाज गिरी है। डीएम ने बताया कि जिला सभागार में जनगणना को लेकर तीन दिनी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दूसरे दिन मंगलवार को तहसीलदार बाराकोट और बनबसा के अधिशासी अधिकारी बिना किसी पूर्व अनुमति के प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...