एटा, अप्रैल 29 -- संचालित गेहूं क्रय केन्द्रों का तहसीलदारों की ओर से निरीक्षण किया गया। तहसीलदारों ने अपने-अपने क्षेत्रों में मौके पर पहुंचकर प्रमुख बिंदुओं पर को देखा। इसमें वारदाना की पर्याप्त उपलब्धता, इलेक्ट्रॉनिक कांटों की नियमित जांच कर शुद्ध व पारदर्शी तौल तथा किसानों के लिए छायादार स्थान एवं बैठने की समुचित व्यवस्था उपलब्ध हो।खरीद प्रक्रिया के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। अधिकारियों ने क्रय केन्द्रों पर व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण करते हुए संबंधित प्रभारियों को निर्देशित किया कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। डीएम के निर्देश पर किए गए इस निरीक्षण में क्रय केन्द्रों पर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर पूर्णतः रोक लगाने के निर्देश भी दिए गए। यह भी पढ़ें- गेहूं क्रय केंद्रों का डीएम ने कि...