नई दिल्ली, मार्च 22 -- इंडियन मार्केट में नई कई नई इलेक्ट्रिक कारों की एंट्री होने वाली है। ईवी का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। यही कारण है कि फरवरी 2026 में भारत में 20,500 से ज्यादा ईवी की सेल हुई है। ऐसे में अगर आप नई ईवी लेने की सोच रहे हैं, तो कुछ दिन और इंतजार कर लीजिए। यहां हम आपको कुछ ऐसी ईवी के बारे नेम बता रहे हैं, जिन्हें टेस्टिंग के दौरान रोड्स पर देखा जा चुका है। इससे माना जा रहा है कि इनकी लॉन्च डेट अब ज्यादा दूर नहीं है। आइए जानते हैं इन अपकमिंग ईवी के बारे में।टाटा सिएरा ईवी टाटा सिएरा ईवी अप्रैल से जून के बीच इंडियन मार्केट में एंट्री कर सकती है। सिएरा का यह ऑल-इलेक्ट्रिक वेरिएंट कर्व ईवी और हैरियर ईवी के बीच के सेगमेंट में आएगा। सूत्रों के अनुसार यह सिंगल-मोटर रियर वील ड्राइव और ड्यूल-मोटर ऑल वील ड्राइव कॉन्फिगरेशन में ऑफर ...