नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- महंगे पेट्रोल और एथेनॉल ब्लेंडिंग के बीच CNG कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में अगर आप भी नई सीएनजी गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं, तो कुछ दिन इंतजार करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इंडियन कार मार्केट में कुछ बेहतरीन नई सीएनजी कारों की एंट्री होने वाली है। इस लिस्ट में टोयोटा, रेनो और स्कोडा की अपकमिंग सीएनजी गाड़ियों का नाम है। आइए जानते हैं डीटेल।रेनो ट्राइबर CNG रेनो अपनी अपडेटेड ट्राइबर का सीएनजी वर्जन भी लाने की तैयारी कर रही है। इसकी सबसे खास बात इसका अंडरबॉडी सीएनजी टैंक हो सकता है। इससे बूट स्पेस की कमी नहीं होगी और ट्राइबर की मौजूदा प्रैक्टिकल 7-सीटर कैपेसिटी बरकरार रखने में कंपनी को मदद मिलेगी। नई ट्राइबर रेनो के RGEP प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। इसमें मौजूदा 1.0-लीटर 3-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन ऑफर कि...