नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- मारुति सुजुकी की नई कॉम्पैक्ट एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो खुश हो जाइए। कंपनी मार्केट में अपनी तीन सब-4 मीटर एसयूवी लाने की तैयारी कर रही है। इनमें टाटा पंच को टक्कर देने वाली मारुति की माइक्रो एसयूवी Y43 के साथ ब्रेजा और फ्रॉन्क्स का फेसलिफ्ट शामिल है। ऐसे में अगर आपका कॉम्पैक्ट एसयूवी लेने का प्लान बन रहा है, तो थोड़े दिन इंतजार कर लीजिए और इन नए प्रोडक्ट्स को चेक करने के बाद ही अपने लिए बेस्ट एसयूवी सेलेक्ट करिएगा। फिलहाल आइए जान लेते हैं इन नई गाड़ियों में कंपनी क्या कुछ नया ऑफर करने वाली है।Y43 रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी की यह माइक्रो एसयूवी डिस्कंटिन्यू हुई इग्निस की जगह लेगी। इसकी टक्कर मार्केट में पहले से मौजूद हुंडई एक्सटर और टाटा पंच से होगी। इसे कंपनी नेक्सा डीलरशिप के जरिए सेल करेगी। नई माइक्रो एसयूव...