तहरीर रिसीव न करने पर आईएएस रिंकू सिंह ने सदर कोतवाल के खिलाफ डीजीपी से की शिकायत
उरई, अगस्त 20 -- उरई। संवाददाता आईएएस एसडीएम न्यायिक रिंकू सिंह राही ने तहरीर रिसीव न करने पर गुरुवार को सदर कोतवाल आनंद कुमार के खिलाफ पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। पत्र को उन्होंने फेसबुक पर भी साझा किया है। हालांकि सोशल मीडिया पर की गई ऐसी किसी पोस्ट की पुष्टि हिंदुस्तान नहीं करता है।आईएएस रिंकू सिंह राही ने पत्र में लिखा कि 15 अगस्त को उनके द्वारा भगत सिंह के विषय में दिए गए संबोधन के वीडियो में छेड़छाड़ की गई है। उन्होंने कहा कि यदि पूरा संबोधन सुना जाए तो स्पष्ट हो जाएगा कि उसमें क्रांतिकारियों के सपनों और आज के बदलते समाज को लेकर टिप्पणी की गई थी। यह भी पढ़ें- Hardoi News: प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की होर्डिंग फाड़ने पर मुकदमा दर्ज वीडियो को गलत तरीके से प्रसारित कर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.