लखनऊ, मार्च 14 -- साबरमती एक्सप्रेस की फर्स्ट एसी बोगी में एक मेडिकल छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास की शिकायत सामने आने के बाद जीआरपी ने चारबाग रेलवे स्टेशन पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन, इस मामले में पीड़िता और उसके परिवार की तरफ से कोई तहरीर न दिए जाने पर आरोपी का शांतिभंग में चालान किया गया। घटना गुरुवार की रात की है। पीड़िता की मां की तरफ से रेलवे के एक्स हैंडल पर बेटी के साथ सहयात्री की ओर से दुष्कर्म के प्रयास की शिकायत की गई थी। इस पर रात 12 बजे के आसपास ट्रेन जब चारबाग स्टेशन पर पहुंची तब आरोपी को जीआरपी ने बोगी से उतार कर गिरफ्तार कर लिया। रेलवे के एक्स हैंडल पर यह मामला सामने आने के बाद डीआरएम ने भी आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई किए जाने की बात एक्स हैंडल पर कही। जीआरपी ने एक्स पर इस मामले में पोस्ट क्लोजिंग रेमा...