श्रावस्ती, अप्रैल 27 -- श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के भरथा बेलभरिया गांव निवासी नर्तक लालू ने सोमवार को कोतवाली भिनगा में पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। जिसमें पीड़ित ने आरोप लगाया है कि वह आर्केस्ट्रा पार्टी में नाचता है। भिनगा के ही ग्राम खैरीकला निवासी एक व्यक्ति उसे अपने आर्केस्ट्रा में नचाने के लिए ले गया था। पांच दिन तक अलग-अलग गांवों में नचवाया। इसके बाद जब पीड़ित ने रुपये मांगे तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। ऐसे में पीड़ित ने प्रभारी निरीक्षक भिनगा राज प्रकाश सिंह से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...