तहरीर के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं, पीड़ित काट रहा कोतवाली के चक्कर
औरैया, अप्रैल 24 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में एक मेडिकल स्टोर संचालक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज न होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि घटना के कई दिन बाद भी न तो मुकदमा दर्ज किया गया और न ही आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई हुई, जिससे वह लगातार कोतवाली के चक्कर लगाने को मजबूर है। अजीतमल तिराहा स्थित श्री बालाजी मेडिकल स्टोर के संचालक मुकेश परेवाल ने बताया कि 30 मार्च 2026 को दोपहर करीब 1:37 बजे वह किसी जरूरी काम से दुकान के बाहर गए थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन अज्ञात युवक दुकान में घुसे और गल्ले से करीब 8500 रुपये चोरी कर ले गए। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली में लिखित तहरीर दी। पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज भी देखी, जिसमें संदिग्ध युवक नजर आ रहे हैं। इसके बावजूद अब तक मुकदमा दर्ज नहीं कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.