काशीपुर, मार्च 25 -- काशीपुर। चाय की फेरी लगाने वाले एक दुकानदार ने नगर निगम के तहबाजारी ठेकेदार पर निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली का आरोप लगाया है। पीड़ित ने नगर आयुक्त को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। बांसियोंवाला मंदिर रोड निवासी अरविंद सक्सेना ने एमएनए को सौंपे पत्र में बताया कि वह खड़कपुर देवीपुरा में चाय की फेरी लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। पूर्व में नगर निगम की पर्ची 50 रुपये की कटती थी, जबकि अब ठेकेदार 150 रुपये की पर्ची काट रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि 150 रुपये देने से मना करने पर ठेकेदार गाली-गलौज करता है और चाय न बेचने देने की धमकी देता है। पीड़ित दुकानदार ने ठेकेदार को 50 रुपये की निर्धारित पर्ची काटने के निर्देश देने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.