फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 20 -- नवाबगंज। होली और रमजान को देखते हुये थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। इस बैठक में संभ्रांत लोगों ने भाग लिया। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने कहा कि होली खुशियों का त्योहार है। रमजान इबादत का इसलिए दोनों पर्वों को आपसी सौहार्द और तहजीब के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक जानकारी पर भरोसा न करें। पुलिस ने लोगों को डिजिटल ठगी से बचने को भी जागरूक किया। इस दौरान अपराध प्रभारी संजय कुमार राय, दरोगा जगराम सिंह, आदेश राठौर आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.