मेरठ, जून 15 -- मेरठ पुलिस ने तहखाने वाले तस्कर हाजी तस्लीम पर शिकंजा कस दिया है। उस पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई शुरू की जा रही है और संपत्ति जब्त की जाएगी। वहीं, आरोपी और उसके परिजनों की प्रॉपर्टी का रिकॉर्ड बनाया जा रहा है, ताकि कार्रवाई कराई जा सके। दूसरी ओर, एक पुलिस टीम को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है। रेलवे रोड निवासी हाजी तस्लीम ड्रग्स तस्करी का धंधा करता है।

तस्करी में बच्चों का उपयोग तस्लीम के साथ उसका पूरा खानदान इस काम में लगा हुआ है। इलाके में आरोपी ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों का जाल बिछाया हुआ है, ताकि पुलिस दबिश की जानकारी मिल सके। नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए बच्चों का भी इस्तेमाल करता है। आरोपी ने जमानत पर छूटने के बाद दोबारा धंधा शुरू कर दिया गया था। इसी को लेकर पुलिस ने दबिश दी, लेकिन परिजनों ने विरोध ...