देहरादून, अप्रैल 20 -- फोटो देहरादून। तस्मिया ऑडिटोरियम में आगामी हज 2026 के लिए एक विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 100 हज यात्रियों (जायरीनों) ने शिरकत की और हज यात्रा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां व तौर-तरीके सीखे। अध्यक्षता डॉ. एस. फारूक ने की, जबकि मोहम्मद सालेह मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। वक्ताओं ने हज के अरकान और यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में यात्रियों को विस्तार से बताया और उनका मार्गदर्शन किया। इस दौरान मुफ्ती सलीम कासमी, मौलाना रिसालुद्दीन हक्कानी, सैयद यासर, डॉ. सैयद फैसल, डॉ. सज्जाद, मुफ्ती वसीउल्लाह और मुफ्ती जियाउल हक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- तस्मिया ऑडिटोरियम में हज 2026 के लिए प्रशिक्षण शिविर, 100 यात्रियों ने लिया हिस्सा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...