तस्कर बोली, आज जेल भेजोगे, कल बाबू निकलवा लेंगे
कानपुर, जुलाई 21 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। भुवनेश्वर से गांजा की तस्करी करके दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा में सप्लाई देने को जा रही महिला तस्कर एवं खसरा नंबर-207, नसीब विहार, लिंक रोड लोनी, गाजियाबाद निवासी नजारा खातून को पुलिस ने पकड़ा। इसके पास से तीन बैगों में 34.5 किलो गांजा बरामद किया है। नजारा ने थाने में पूछताछ के दौरान आरपीएफ पोस्ट प्रभारी एसएन पाटीदार औऱ जीआरपी प्रभारी ओएन सिंह कहा, साहब आज आप जेल भेजेंगे औऱ जिन बाबू का माल है, वह कल तक जमानत करा बाहर निकलवा लेंगे। उसकी बातें सुन थाने का स्टाफ भी भौचक्का रह गया। ओएन सिंह और एसएन पाटीदार ने बताया कि संयुक्त चेकिंग में एक महिला दिल्ली जाने के लिए प्लेटफार्म पर संदिग्ध हालत में बैठी दिखी। आशंका पर पूछा तो इधर-उधर की बातें बताने लगी। जामा तलाशी में बैग से गांजा मिला। इस गांजे की कीमत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.