प्रयागराज, फरवरी 1 -- प्रयागराज, संवाददाता। एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स (एएनटीएफ) की प्रयागराज यूनिट ने शनिवार को अवैध मादक पदार्थों के एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 275 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई है जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 55 लाख रुपये बताई गई। उच्चाधिकारियों के निर्देशन में एएनटीएफ ने धर्मेंद्र पटेल निवासी झोपड़पट्टी, दारागंज को बक्शी बांध से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में धर्मेंद्र ने बताया कि बरामद हेरोइन उसे एक व्यक्ति ने किसी को देने के लिए दिया था। इसके बदले उसे रुपये मिलने थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.