खगडि़या, जुलाई 17 -- खगड़िया, नगर संवाददाता चौथम पुलिस द्वारा कोडिनयुक्त कफ सीरप के साथ गिरफ्तार किए गए तस्करों को गुरुवार को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस कार्रवाई में मधेपुरा जिले के आलमनगर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा के रहने वाले कैलाश पति मंडल के पुत्र दिनेश कुमार व रामलगन सिंह के पुत्र मुकेश कुमार को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...