बरेली, अप्रैल 6 -- भुता। गांव गंगापुर डबौरा में तस्कर के घर से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय में पेश कर उसे जेल भेज दिया है। थाना क्षेत्र के गांव गंगापुर डबौरा में मुखबिर की सूचना पर एसएसआई जोगेन्द्र सिंह ने धर्मपाल पुत्र प्रहलाद निवासी गंगापुर डबौरा को उसके घर से 1 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार आरोपी ने बताया वह इस गांजे को बिलवापुल पर आते जाते ट्रक वालों को काम रुपए में गांजा देकर बिक्री किया करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय मे पेश कर उसे जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...