फतेहपुर, फरवरी 7 -- फतेहपुर, संवाददाता वन विभाग के चौकीदार को चकमा देकर फरार होने वाले कछुआ तस्कर को वन विभाग की टीम 72 घंटे बाद भी नहीं पकड़ सकी। वन विभाग की टीम सुल्तानपुर के विभागीय अफसरों के साथ तस्कर के गांव महेशुआ पहुंची लेकिन टीम के हाथ खाली ही रहे। बता दें कि बीते मंगलवार को आरपीएफ-जीआरपी की संयुक्त टीम द्वारा कछुआ तस्कर उमेश निवासी महेशुआ थाना हनुमानगंज जिला सुल्तानपुर को 148 कछुओं के साथ गिरफ्तार कर वन विभाग को सौंपा था। लेकिन वन विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही से वह अपने नाबालिग साथी को छोड़कर फरार हो गया था। जिसके बाद गुरुवार को पकड़े जाने वाले कछुओं को मलवां थाने के आदमपुर गंगा घाट में छोड़ा गया। रेंजर प्रथम रूप सिंह ने बताया कि तस्कर की तलाश में वन विभाग की टीम शुक्रवार को सुल्तानपुर जिले के क्षेत्रीय रेंजर से मिली जिसके बाद टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.