तस्कर अज्जन की पत्नी के नाम दर्ज लखनऊ की डेढ़ करोड़ की संपत्ति फ्रीज
बाराबंकी, मई 4 -- जैदपुर। मादक पदार्थ तस्करी के कुख्यात आरोपी अज्जन की छह करोड़ की संपत्ति को पुलिस व तहसील प्रशासन की टीम ने फ्रीज कर दिया। टीम ने सोमवार को आरोपी के लखनऊ स्थित आवास पहुंच कर यह कार्रवाई की। लखनऊ में फ्रीज की गई संपत्ति की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है। टीम ने डुग्गी पिटवा कर फिर मकान को फ्रीज करने की कार्रवाई की। जुटी भीड़ के सामने आरोपी के अपराधों को पढ़ कर सुनाया गया। इसके बाद उसकी अचल संपत्ति को फ्रीज कर उसके आगे बोर्ड लगा दिया। इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा रहा। इससे दो दिन पहले शहर के मोहल्ला सत्य प्रेमी नगर स्थित आवास व मार्केट को फ्रीज कर कार्यवाही की जा चुकी है。
जनवरी से जेल में है अज्जन जैदपुर थाना के टिकरा मुर्तुजा गांव निवासी मिस्बाउर्ररहमान उर्फ अज्जन पर मादक पदार्थ तस्करी के कई मुकदमें ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.