मोतिहारी, अप्रैल 30 -- रक्सौल। भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसबी 47 वीं बटालियन की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम, सशस्त्र सीमा बल, सिवान टोला बॉर्डर पोस्ट से छापेमारी कर एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को मानव तस्कर के चंगुल से सुरक्षित मुक्त कराया। वहीं आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- सीमा पर 18 ग्राम स्मैक के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तारजांच की प्रक्रिया डीएसपी मनीष आनंद ने कहा कि सिलसिले में हरैया थाना में एवीए के सहायक परियोजना अधिकारी शिव पूजन कुमार के आवेदन पर प्राथमिकी हरैया थाना में एफआईआर दर्ज की गयी है। गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आवेदन में बताया गया है कि प्रखंड के पंटोका पंचायत अंतर्गत सिवान टोला स्थित एसएसबी चेक पोस्ट के पास नियमित जा...