फरीदाबाद, मार्च 12 -- नूंह। पिनगवां थाना क्षेत्र में पुलिस ने दबिश देकर दो पशुओं को तस्करों से मुक्त कराया है। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि गांव खोरी शाह चौखा के पहाड़ी इलाके में बने एक मकान में पशुओं की तस्करी की तैयारी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी पुलिस की आहट पाकर फरार हो गए। घनी आबादी और तंग गलियों के कारण उन्हें पकड़ना संभव नहीं हो सका। पुलिस ने आरोपियों की पहचान हारून, मोनू उर्फ इरफान और मौसीम निवासी गांव खोरी शाह चौखा, थाना पिनगवां जिला नूंह के रूप में की है। मौके से दो पशु बरामद किए। पशु चिकित्सक से उनका परीक्षण कराया गया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ हरियाणा गौवंश संरक्षण एवं गौसंवर्धन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.