नोएडा, फरवरी 25 -- नोएडा। सेक्टर-20 थाने की पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में दो लोगों को बुधवार को सेक्टर-17 से गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 10 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये है। आरोपियों की पहचान 28 वर्षीय उदय राय और 30 वर्षीय अर्जुन कुमार के रूप में हुई। उदय राय मूलरूप से बिहार के सीतामढ़ी का रहने वाला है और वर्तमान में सेक्टर-166 नोएडा में रहता है। अर्जुन कुमार मूलरूप से बिहार के बेगूसराय का निवासी है और सेक्टर-93 नोएडा में रहता है। पुलिस के मुताबिक उदय के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस ऐक्ट का मामला दर्ज है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आंध्र प्रदेश और ओडिशा से गांजा दिल्ली आता है। दिल्ली से थोक में वे गांजा लाते हैं और फैक्टरियों और कॉलेज के आसपास बेचते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.