मुजफ्फरपुर, मई 20 -- गोरौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के सोरहत्था गांव में मंगलवार की देर रात पुलिस ने छापेमारी कर 40 लीटर शराब बरामद की। मौके से दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर तलवार से हमला कर दिया। इसमें अवर निरीक्षक मनीष कुमार की अंगुली कट गई। पुलिस ने मौके से शराब के अलावा एक तलवार, बाइक, मोबाइल जब्त किया है। थानेदार प्रवीण कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि सोरहत्था गांव में कुछ लोग विदेशी शराब की खरीद-बिक्री करते हैं। पुलिस पहुंची तो गाड़ी देखकर प्रिंस कुमार एवं संजीव कुमार भागने की कोशिश की, जिसे खदेड़कर पकड़ लिया गया। घर की तलाशी ली गई तो 40 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। इसी दौरान दोनों आरोपितों ने पुलिस टीम पर तलवार से हमला कर दिया, जिसमें अवर निरीक्षक मनीष कुमार की अंगुली कट गई।

एसडीपीओ...