बगहा, अप्रैल 4 -- बेतिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पुरुषोतमपुर के नौखनिया के समीप पशु तस्करों ने थानाध्यक्ष सुधा कुमारी की गाड़ी में ठोकर मार उन्हें जान से मारने का प्रयास किया। 31 मार्च की रात्रि 8.30 बजे घटी इस घटना के मामले में थानाध्यक्ष की शिकायत पर 1 अप्रैल को एफआईआर दर्ज की गयी है। नरकटियागंज एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि एफआईआर में पुरुषोतमपुर थाना के भेड़िहारी गांव निवासी शेख जलाउदीनवी रहमान शेख, गुलाब शेख तथा शेख लड्डन उर्फ सर्फुदीन को नामजद किया गया है। वहीं दो अज्ञात तस्करों को भी अभियुक्त बनाया गया है। तस्करों की गिरफ्तारी की जाएगी। एफआईआर में थानाध्यक्ष ने बताया है कि वे विशेष छापेमारी में मर्जदवा बाजार गयी थी। इसी दौरान सूचना मिली कि नामजद मवेशी चोर बलथर के तरफ से एक पिकअप पर चोरी किए हुए मवेशी को लेकर अपने गांव जा रहे है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.