मोतिहारी, मई 11 -- घोड़ासहन,निज प्रतिनिधि। नेपाली शराब की तस्करी के विरुद्ध छापेमारी करने गयी घोड़ासहन पुलिस टीम पर तस्करों ने हमला कर सादे लिबास में गये पुलिस सब-इंस्पेक्टर मुन्ना कुमार को जख्मी कर दिया। घटना रविवार की देर रात की है। थाना क्षेत्र के यदुवंशीनगर सैनिक रोड के रास्ते नेपाली शराब की बड़ी खेप लाये जाने की गुप्त सूचना पर पुलिस टीम सब-इंस्पेक्टर मुन्ना कुमार यादव के नेतृत्व में गयी थी। नेपाल की ओर से बाइकों को आता देख पुलिस के द्वारा घेराबंदी कर दी गयी। पुलिस पर नजर पड़ते ही सभी बाइक सवार अपनी गाड़ी घुमा कर वापस भागने लगे। इस क्रम में बाइक पर पीछे बैठे दो तस्कर व उन पर लदे शराब के चार बोरा नीचे गिर गया। यह भी पढ़ें- 86 कार्टन शराब के साथ दो वाहन जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार बाइक से गिरे तस्करों को हिरासत में लेकर पुलिस विधिवत् गिरफ्तारी क...