सिमडेगा, अप्रैल 27 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। बांसजोर ओपी की पुलिस ने तस्करों को गांजा सप्लाई करने वाले आरोपी प्रकाश को ओडिसा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सोमवार को प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए डीएसपी रणवीर सिंह ने बताया कि पिछले दिनों एसडीपीओ बैजु उरांव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने बांसजोर ओपी के खमनटांड चेकनाका के पास से अंजनी नामक यात्री बस से 13 किलो 742 ग्राम गांजा के साथ ओमप्रकाश चौधरी और जोखन चौधरी को गिरफ्तार किया था। पुलिस गिरफ्त में आए दोनों आरोपियों ने बताया था कि वे लोगों को बौध निवासी प्रकाश नामक व्यक्ति गांजा उपलब्ध कराया था। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने सप्लायर प्रकाश को ओडिसा के राउरकेला से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह भी पढ़ें- अफीम की खेती करने का आरोपी गिरफ्तार -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.