सिद्धार्थ, जुलाई 13 -- बढ़नी। सीओ मयंक द्विवेदी ने रविवार को बढ़नी बॉर्डर के एसएसबी कैंप में एसएसबी, ऑपरेशन कवच की टीम व ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने सीमा पर तस्करी व अपराध पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर मंथन किया। उन्होंने समिति के सदस्यों की समस्याओं को सुना गया। साथ ही उनके सुझावों को नोट किया गया। समितियों से अपराध एवं अपराधियों के संबंध में सूचनाएं साझा करने को कहा गया ताकि सीमा पर तस्करी व अपराध पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके। उन्होंने आमजन से पुलिस का सहयोग करने की अपील की। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...