तस्करी में शामिल पांच लोग गिरफ्तार
नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- पंजाब पुलिस ने अमृतसर में ड्रग्स और गैरकानूनी हथियारों की तस्करी करने वाले तीन नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया और तीन किलो से ज्यादा मादक पदार्थ बरामद किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि 13 पिस्तौल और 22 जिदा कारतूस भी बरामद किए हैं।यादव ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी गैरकानूनी हथियारों और नशीले पदार्थों की सप्लाई में शामिल हैं। अमृतसर के पुलिस स्टेशन डिवीजन और पुलिस स्टेशन छेहरटा में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। यह भी पढ़ें- पंजाब: हथियारों के साथ तीन लोग पकड़े
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.