तस्करी के 450 लीटर शराब के साथ सात तस्कर गिरफ्तार
अररिया, अप्रैल 25 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के सीमावर्ती फुलकाहा थाना पुलिस ने शराब माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार की देर शाम तस्करी के 450 लीटर नेपाली शराब समेत सात तस्करों को गिरफ्तार किया। हालांकि इस दौरान मौके से दो तस्कर भाग निकला। पुलिस ने दो चोरी की बाइक को भी बरामद किया। फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार शाह शनिवार को फुलकाहा थाना पहुंचकर गिरफ्तार तस्करों से गहन पूछताछ की। इस बाबत प्रेस वार्ता कर बताया कि नवाबगंज इंडो-नेपाल सीमा सड़क के समीप तीन बाइक पर बोरी में लोड 207 लीटर नेपाली शराब एवं अंचरा रिफ्यूजी टोला के समीप दो बाइक पर लोड बोरी में 243 लीटर शराब बरामद किया। इस दौरान कुल 450 लीटर शराब बरामद की गई। एक बाइक से शराब तस्करों को लाइन दे रहे तस्कर को भी मौके से गिरफ्तार किया गया है। बरामद किए गए साथ बाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.