किशनगंज, मार्च 25 -- ठाकुरगंज। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ सशस्त्र सीमा बल को एक और बड़ी सफलता मिली है। 41वीं वाहिनी, रानीडांगा के जवानों ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए अवैध मवेशी तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया। इस दौरान 24 भैंस को जप्त किया गया तथा एक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बटालियन के कमांडेंट योगेश सिंह के निर्देशन में मदनजोत कंपनी की विशेष नाका पार्टी को क्रिस्टोपुर बस स्टैंड के समीप तैनात किया गया था। खुफिया सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई के दौरान एक संदिग्ध ट्रक को हलाल गांव की ओर से एशियन हाईवे-02 की तरफ आते देखा गया।सुरक्षा बल की गाड़ी को देखते ही ट्रक सवार तस्करों ने वाहन रोककर भागने का प्रयास किया। जवानों ने तत्परता दिखाते हुए पीछा किया और एक व्यक्ति को मौके से पकड़ लिया, जबकि अन्य आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.