तस्करी के 1.2 क्विंटल पंपकिन सीड जब्त
मधुबनी, जून 27 -- मधवापुर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के बासुकी बिहारी में तस्करी के पंपकिन (कद्दू के) बीज बड़ी मात्रा में बरामद किये गये। इस मामले में एक ऑटो के साथ एक धंधेबाज को पकड़ा गया है। बरामदगी, जब्ती और आरोपी को पकड़ने की कार्रवाई मधवापुर एसएसबी ने गुप्त सूचना पर की। जब्त बीज की मात्रा 1.2 क्विंटल है। 40 बोरियों में 30-30 किलोग्राम बीज पैक कर ऑटो से ले जाया जा रहा था। पकड़े गये 26 वर्षीय आरोपी का नाम राजू साह है। वह साहरघाट थाना क्षेत्र के बसवरिया गांव निवासी रामबाबू साह का बेटा है। जब्त सामानों के साथ पकड़े गये आरोपी को पिपरौन कस्टम के हवाले किये जाने की जानकारी एसएसबी ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.